Follow Us:

सोलनः नए साल का जश्न मनाकार लौट रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 3 की मौत

पी. चंद |

नए साल के जश्न मनाने के बाद दिल्ली से लौट रहे पर्यटकों के साथ जिला सोलन में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां का नालागढ़ में पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए  पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।