Follow Us:

शिमला: जुब्बल में 3 मंजिला मकान जलकर राख, 50 लाख का नुकसान

समाचार फर्स्ट |

शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के तहत 3 मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है जो करीब रात्रि को 11 बजे के करीब हुआ और देखते ही देखते पूरा मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस मकान के 25 कमरे बताए जा रहे हैं।

इस अग्निकांड में कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ है जबकि लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।  वहीं प्रशासन और पुलिस इस अग्निकांड की छानबीन कर रहे हैं। अग्निशमन की गाडिय़ां उपरोक्त घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर रहने की वजह से कर्मचारियों को पैदल घटनास्थल तक जाना पड़ा और वहां जाकर उन्होंने अन्य आसपास की संपत्ति को जलने से बचाया।