Follow Us:

ऊना: मिट्टी की खुदाई कर रही महिला पर गिरा ल्हासा, 3 साल के बच्चे की मौत

समाचार फर्स्ट |

ऊना के हरोली के गांव घालूवाल में मिट्टी की खुदाई कर रही महिला पर ल्हासा गिर गया। इस हादसे में महिला का 3 साल का बच्चा ल्हासे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल महिला का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जारी है।

मृतक बच्चे की पहचान सोनू निवासी सिमरियावपुर जिला बेगुसराएं बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर घायल महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह पहाड़ी से मिट्टी खोद रही थी कि अचानक ही ल्हासा मां और बेटे पर आ गिरा। जिससे बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।