Follow Us:

शिमला: 300 बोतल अवैध शराब बरामद

समाचार फर्स्ट |

सोमवार रात चौपाल पुलिस  ने 4 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 300 बोतल अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में ए.एस.आई. नेरवा गुरदेव सिंह ने यूको बैंक नेरवा के समीप योग राज पुत्र विजय सिंह नेगी, गांव नांटी (फांचा) तहसील रामपुर से 12 बोतल एरिस्टोक्रेट प्रीमियम ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद की है।

नेरवा पुलिस थाना के तहत ही ए.एस.आई. प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने द्वाड़ा पुल में सिकंदर दफराइक उर्फ मंत्री पुत्र मान दास गांव किरी, डाकघर रुस्लाह तहसील चौपाल की मैक्स गाड़ी से 192 बोतल मास्टर ब्लैंड और 96 बोतल ऑफिसर च्वाइस ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद कर दोनों ही मामलों में नेरवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1)-33 -11 के तहत मामला दर्ज किया है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने सभी मामलों की पुष्टि की है।