300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बाप- बेटी की मौके पर मौत, दो लोग घायल

<p>रामपुर के तकलेच बाहली मार्ग पर चौकानाला के पास एक कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस सड़क दुर्घटना में जहां पिता- बेटी की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हैं। दोनो घायलों को रामपुर के नजदीकी महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में भर्ती कराया गया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए चन्द्र सैन कैथयन निवासी दोफदा बाहली में अपनी नाती का जन्मदिन मनाने गए थे। चन्द्र सैन के साथ कार में उनकी दूसरी बेटी और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। ये सब जन्मदिन पार्टी के बाद एक शादी समारोह के लिए चल गए। इस समारोह से लौटते हुए वे चौका नाला में दुर्घटना का शिकार हो गए।</p>

<p>डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गुरुवार शाम चौका नाला में एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा के अनुसार इस हादसे में चन्द्र सैन कैथयन और उनकी बेटी रीमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी गांव के मनोज कुमार और उच्ची गांव के तिलक राज रामपुर के महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में भर्ती है।</p>

<p>चौका ग्रामीण गाड़ी के गिरने की आवाज सुनते ही दुर्घटना स्थल की ओर भागे और दो घायलों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया। अंधेरा और बर्फबारी होने के कारण घायलों को खोजना मुश्किल था। इसी बीच रामपुर थाने से भी पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। काफी मशक्कत के बाद शवों को खोजा जा सका। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

31 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

41 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago