ऊना: बंगाणा में सर्पदंश से 35 वर्षीय युवक की मौत

<p>ऊना के बंगाणा उपमंडल की धुंदला पंचायत के नुरघाड़ी गांव में एक युवक की सर्पदंश से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नुरघाड़ी निवासी 35 वर्षीय रणवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह को शनिवार दोपहर बाद घर में ही कुछ काम करते वक्त जहरीले सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। परिजन उसे फौरन उपचार के लि रीजनल अस्पताल ऊना ले आए, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह रणवीर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

17 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

49 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago