<p>लगातार हो रही बारिश का कहर प्रदेश वासियों पर बरपना शुरू हो गया है। बारिश के कारण जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है। शिमला में भी बारिश से कई स्थानों पर नुकसान हुआ है। गुरुवार को करीब दो बजे विधानसभा के साथ लगते कोमली बैंक के पास का डंगा गिर गया।</p>
<p>डंगा गिरने से वहां पर खड़ी 4 गाड़ियां भी मलबे में दब गई। नगर निगम ने कुछ समय पहले ही यहां पर डंगा लगाया था और महज 4 माह में ही डंगा गिर गया। जिन लोगों की गाड़ियों के नुकसान पहुंचा है उनमें से एक आशा राम ने बालूगंज थाना में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करवा दी है।</p>
<p>शिकायतकर्ता का कहना है कि महज 4 माह में ही डंगे का गिरना चिंताजनक है। उन्होंने अपनी शिकायत में निगम के कर्मचारी के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बुधवार को मेहली में डंगा गिरने से चार मजदूर दब गए थे जिनमें से एक आईजीएमसी में उपचाराधीन है।</p>
<p> </p>
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…