भोरंज में 4 कमरों का मकान जलकर राख

<p>जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के कडोहता पंचायत के बुल्हा मनोह में आगजनी की घटना ने दो परिवारों के सिर से घर का साया छीन लिया है और लगभग 3 लाख का नुकसान हो गया है। उपप्रधान वीरेंद्र डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि साथ लगते घरों में रेशमा देवी पत्नी मेहर चंद और रिखी राम पुत्र मुंशी राम गांव बुहला मनोह में बुधबार दोपहर अचानक आग लगने से 4 कमरों का मकान जलकर राख हो गया।</p>

<p>घर के मालिक उस समय घर पर नहीं थे कि दोपहर को अचानक आग लग गई। आग देख पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरू किया जिससे और लोग भी इकठे हो गए लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों ने पूरे घर को जला कर रख कर दिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान कडोहता संतोष कुमारीऔर एसएचओ भोरंज मुकेश कुमार मौके पर पंहुच गए हैं। उधर, हल्का पटवारी पुरुषोतम लाल ने बताया कि दोनों परिवारों का लगभग 3 लाख का नुकसान हो गया है। प्रशासन कि तरफ से पीड़ित परिवारों को 5 -5 हजार की फौरी राहत दे दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

19 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago