Follow Us:

मंडीः लड़भड़ोल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मंडी में सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां लडभड़ोल में रही बारातियों से भरी ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में तीन महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। जबकि चालक को कुछ चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे। घायलों का उपचार लडभड़ोल सिविल अस्पताल में चल रहा है। यहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह पेश आया। जब एक ऑल्टो कार बारातियों को लेकर हराबाग में शादी के लिए जा रही थी। घायलों की पहचान अंजना देवी निवासी गरोरू, नीलम निवासी शिमला, सोनिया निवासी बैरी, विजय कुमार निवासी तुलाह के रुप में हुई है। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि हादसे में घायल हुए 4 लोग खतरे से बाहर हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मरीज को रेफर भी किया जाएगा। अन्यथा उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।