मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार पर बोला हमला, बोले- राजनेताओं के इशारे पर चहेतों को मिल रही नौकरियां

जिला कांगड़ा के पालमपुर में आज कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के विरोध में रैली निकाली।  इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में मंहगाई आसमान को छू रही है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। हिमाचल में महिलाओं से अत्याचार बढ़ गया है। बीजेपी सरकार के समय में 2 साल में 703 रेप हुए हैं और 168 कत्ल हुए हैं, एक हजार महिलाओं से छेड़छाड़ हुई है। भाजपा ने सरकार बनाने से पहले कहा था कि महिलाओं को सुरक्षा दी जाएगी। लेकिन आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।  गुड़िया को आज तक कोई न्याय नहीं मिला है और शिमला की एसपी सोम्या ने बयान दिया है कि वो मानसिक तौर पर प्रताड़ित हुई हैं। ऐसे में न्याय कौन दिलाएगा?  जब पुलिस की एसपी ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी  जनता का क्या होगा।

मुकेश ने पालमपुर की वादियों से जयराम को चेतावनी दी है कि आज हिमाचल के मालिक नहीं हो गए हैं। पुलिस भर्ती में जो फर्जीवाडा हुआ है तो उसका जिमेदार कौन है? जयराम सरकार प्रदेश को बताए कि वह अपने चहेतों को नौकरियां क्यों दे रही है। पटवारी भर्ती में हेरा फेरी के बाद रिजल्ट निकाला गया और आज यह मामला सीबीआई को सौंपा गया है। यह भी सरकार पर सवाल खड़ा करता है। आउट सोर्स के माध्यम से भी सरकार राजनेताओं के कहने पर लोगों को नौकरी पर रख रही है।

गैर हिमाचलियों को सब कुछ दिया जा रहा है और हिमचलियों को कुछ नहीं। आज सरकार प्रदेश को कर्जे में डुबो रही है। मोदी दो बार हिमाचल आये लेकिन कुछ नहीं दिया गया। 18 करोड़ का टेंट धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट में लगाया गया, 6 करोड़ की पब्लिसिटी की, 1835 कमरे बुक किये। लेकिन अब हिमाचल के किसी दफ्तर में काम नहीं हो रहा है और कहा जा रहा है आप जनमंच में जाओ। मुकेश ने कहा कि हिमाचल में विकास नहीं हो रहा बल्कि 2 साल से नाटियां डाली जा रही हैं इसलिए मुख्यमंत्री नाटी किंग बन गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago