हिमाचल

हिमाचल को पीएम आवास योजना में मिले 92364 मकान स्वीकृति का केंद्र सरकार का जताया आभार

हमीरपुर: भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के अध्यक्ष देशराज शर्मा महामंत्री राकेश ठाकुर अजय रिंटू ने केंद्र की मोदी सरकार कि सराहना करते हुए जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र के मोदी सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक नायाब तोहफा दिया है। हिमाचल द्वारा भेजे प्रस्ताव पर केंद्र की मोदी सरकार ने एक मुश्त में 92364 पक्के मकान स्वीकृत गरीबों को तोहफा दिया है।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि इससे पूर्व भी हिमाचल प्रदेश के लिए केंद्र के मोदी सरकार ने लगभग 17500 मकान दिए गए थे। और इस बार भी जो सूची भेजी गई थी उसको भी शत प्रतिशत केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है और केंद्र की मोदी सरकार ने सभी गरीबों को 92364 पक्के मकान बनाने का फैसला किया है।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि यह केंद्र में मोदी की जो सरकार है यह गरीब कल्याण की सरकार है और जो अंतिम पायदान पर जो बैठा व्यक्ति है उसके कल्याण की सरकार है और यह तय किया गया कि हिमाचल में कोई भी ऐसा ना रहे की जिसका मकान कच्चा हो। भाजपायों ने कहा कि जो सूचियां हिमाचल प्रदेश से गई उनको पूरी तरह एक मुस्त में स्वीकृत करने का निर्णय लेना हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत बड़ी बात है।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

10 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

10 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

11 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

11 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

11 hours ago