Follow Us:

आर्थिक तंगी के चलते एक परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

समाचार फर्स्ट |

फरीदाबाद में एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई है। घटना 3-4 दिन पुरानी है। घटना की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सूरजकुंड में एक ही परीवार के 4 लोगों द्वारा फांसी लगा ली गई। मृत्कों में 3 लड़कियां और उनका एक भाई शामिल है। मृत्क परिवार ईसाई धर्म को मानने बाला था। बताया जा रहा है कि इन्होंने 3-4 दिन पहले फांसी लगाई थी। लेकिन फ्लैट का दरवाजा बंद होने के कारण किसी को इस घटना के बारे में पता नही चल पाया।

बदबू आने पर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लैट का दरवाजा खोला तो उन्हें चारों के शव झूलते हुए मिले। पुलिस को इनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के पीछे आर्थिक कारण बताए गए हैं। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है।