Follow Us:

चम्बा में बस हादसा, 40 घायल

पी. चंद |

चम्बाकरियां में एक बस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं। बस करियां के धरवाला गांव से चम्बा जा रही थी। घायलों में 20 को गंभीर चोटे आई हैं।

निज़ी बस ठाकुर अनियंत्रित हो गई और 25 फिट नीचे खाई में जा गिरी। सड़क के नीचे बने एक घर से टकराने के कारण बस में बैठे लोगों को ज्यादा हानि नहीं हुई है। किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं आई है। आपको बता दे कि बस में 40 लोग सवार थे जिन में अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे।

सभी घायलों को चम्बा मैडिकल कॉलेज ले जाकर उपचार शुरू कर दिया गया है