Follow Us:

चंबा के चमड़ोली में 46 साल की महिला ने गलती से निगला जहरीला पदार्थ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला चंबा में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। यहां चमड़ोली में एक महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज चंबा लेकर गए जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला का पहचान रीता देवी उम्र 46 साल पत्‍नी देशराज निवासी चमड़ोली खलियारा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला ने आज खाना खाने के बाद गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बाद उसे चक्कर आने लगे। महिला ने इस बारे में घरवालों को बताया। घर में देसी इलाज का असर न पडऩे पर स्वजन महिला को चंबा ले गए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दवा की जगह गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया है। अधीक्षक डॉक्टर डॉ. मोहन ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।