मनाली में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप, 3 गिरफ्तार-2 फरार

मनाली में दो युवतियों के साथ पंजाब के पर्यटकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पंजाब के  बठिंडा के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो स्थानीय युवकों की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दुष्कर्म पीडि़ता नाबालिग है और लिफ्ट लेने के चक्कर मे दोनों की अस्मत को लूटा गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां 17 जून से घर से गुम चल रही थी और परिजनों ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। दोनों लड़कियों को 20 जून को बरामद कर लिया गया। जब परिजनों ने इनसे गायब होने के बारे में पूछा तो पता चला कि लड़कियां गैंगरेप का शिकार हुईं हैं। उसके बाद मामला महिला पुलिस थाना को सौंपा गया।

पुलिस ने घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ  धारा 376, 376 डी और पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर 24 जून को पंजाब में तीन आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों को पंजाब के पर्यटकों ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। इस गाड़ी में तीन युवक सवार थे। तीनों इन लड़कियों को मनाली ले गए और वहां पर इनके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मनाली से पंजाब निकल गए। लड़कियों द्वारा बताए गए गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने तीनों को ढूंढ निकाला और उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस कुल्लू ले आई। वही, इसके बाद कुल्लू के दो अन्य युवकों ने भी इन लड़कियों को मनाली में हवस का शिकार बनाया।

गिरफ्तार किए तीनों पर्यटक युवकों की पहचान (28) अमनदीप, इशू (23) और अक्षय (23) निवासी बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। महिला थाना प्रभारी ओमा ठाकुर ने बताया कि जल्द दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

48 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

5 hours ago