Follow Us:

कांगड़ा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत

समाचार फर्स्ट |

जिला कांगड़ा के 42 मील के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। जबकि, इस हादसे में  उसके मां-बाप घायल हो गए हैं। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार बच्चा रियांश अपने मां-बाप के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ननिहाल ज्वाली जा रहा था कि अचानक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने 42 मील के पास टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौत हो गई।

घायलों को शाहपुर ले जाया गया है जबकि मृत बच्चे का धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन पठानकोट की ओर फरार हुआ है जिसे पकडऩे के लिए पुलिस की 2 टीमें शाहपुर से रवाना कर दी हैं।