हिमाचल में नशे का करोबार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले ब्रह्मपुखर के पास NH पर पुलिस ने एचआरटीसी बस में सवार एक व्यक्ति से 554 ग्राम चरस बरामद की। एचआरटीसी बस नंबर (HP-53A-8370) शिमला से बैजनाथ जा रही थी। आरोपी की पहचान मनोज कुमार 33 साल निवासी बिलासपुर के रुप में हुई। पुलिस मे बीते कल शाम 7:30 बजे पंजोग में नाका लगाया था।
बरमाणा पुलिस ने मनोज कुमार के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया गया है। जिला बिलासपुर की SIU टीम के मुख्यआरक्षी अनिल कुमार शर्मा, आरक्षी राजेश ठाकुर, आरक्षी मनीष ठाकुर की तीन सदस्यों वाली छोटी सी टीम ने साल 2019 में चरस की सबसे बड़ी खेप बरामद की है।
.jpeg)



