Follow Us:

BJP विधायक की शुगर मिल में बॉयलर फटने से 6 मजदूरों की मौत, दर्जनों घायल

समाचार फर्स्ट |

कर्नाटक के बागलकोट में एक शुगर मिल के बॉयलर में ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना रविवार सुबह की है।

बॉयलर में जिस वक्त ब्लास्ट हुआ तब फैक्ट्री के अंदर 7 लोग थे। धमाके से शुगर मिल की पूरी इमारत ढह गई। यह फैक्ट्री भाजपा विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री मुर्गेश निरानी की है। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कई लोग बुरी तरह से घायल है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।

ये फैक्ट्री नीरानी शुगर्स लिमिटेड की है। इसके मालिक नीरानी भाई है। इसमें से एक भाई मुरुगेश नीरमानी बीजेपी के विधायक हैं। मुरुगेश नीरमानी ने कहा कि ये ब्लास्ट ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ। ये प्लांट फैक्ट्री से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने कहा, 'करीब 1000 मजदूर इस फैक्ट्री में काम करते हैं। ये घटना ट्रीटमेंट प्लांट की है। तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।'