<p>ऊना-अंब रोड पर देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई है, जबकि पिता और बहन को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को अंब की तरफ से एक कार तेज रफ्तार से आ रही थी, जिसने आरटीओ कार्यालय के समीप आगे चल रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 100 मीटर तक स्कूटी को रौंदते हुए ले गई। इसमें स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।</p>
<p>इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी पर सवार 6 साल की बच्ची सृष्टि पुत्री संजीव गौतम की मौत हो गई। जबकि उसके पिता संजीव और 9 साल की बहन सुनिधि को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल से पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरटीओ कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और कार्रवाई की जा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…