ऊना: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, सेना का जवान गंभीर घायल

<p>ऊना के चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे पर भड़ोलियां खुर्द में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रक्कड़ कालोनी से ऊना की तरफ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल&nbsp; लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।</p>

<p>घायल युवक की पहचान नितिन वशिष्ट वासी रक्कड़ कालोनी ऊना के रूप में हुई है। हादसे में घायल युवक सेना में कार्यरत है और जुडो का राष्ट्रीय स्तर का खिलाडी भी है। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ी मुशक़्क़त के बाद युवक को कार से निकालकर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

10 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

12 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

13 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

13 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

14 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

14 hours ago