Dharamshala: । पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित विभिन्न देश की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ समन्वय स्थापित नई पर्यटन परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा ताकि हिमाचल देश ही नहीं अपितु विदेशों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन गंतव्य के रूप में अपनी पहचान कायम कर सके। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा पर्यटन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कहा कि पर्यटन क्षेत्र प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ है और इसके माध्यम से प्रदेश के हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से आजीविका प्राप्त होती है।
उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास और अपनी प्राकृतिक सुंदरता को और बेहतर ढ़ंग से प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए नई प्रतिबद्धता के साथ, हिमाचल प्रदेश एक उत्कृष्ट वैश्विक पर्यटन स्थल बनने की राह पर अग्रसर है। दूर-दूर से यात्री यहां के मनमोहक नजारों का आनन्द लेने आते हैं, जिससे प्रदेश के पर्यटन उद्योग का भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल नजर आता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर कर सामने आया है। आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन सूचना केंद्रों को और भी सुदृढ़ किया जाएगा ताकि पर्यटन सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को सुचारू जानकारी मिल सके। इस अवसर पर केंद्रीय विवि के डीन सुमन, एचओडी आशीष नाग तथा कार्यक्रम के संयोजक हरीश गौतम उपस्थित थे।
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…
धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…