Follow Us:

ऊना: चलती ट्रेन से गिरी बुजुर्ग महिला, उपचाराधीन..

रविद्र |

ऊना  के रेलवे स्टेशन पर चल रही पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर 61 वर्षीय महिला जख्मी हुई है। घायल महिला को 108 व रेलवे कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत में सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक तृप्ता देवी निवासी डंगोली अपने रिशतेदारों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन ऊना गई हुई थी।

रिशतेदारों को ट्रैन में बैठाने के बाद जैसे ही ट्रेन चली, तो तृप्ता देवी जल्दबाजी में नीचे उतरने लगी। इसी दौरान महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट पहुंची है। लहुलूहान हालत में महिला को 108 व रेलवे पुलिस कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।

रेलवे चौकी प्रभारी सुष्मा रानी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार आया है।