<p>ऊना के रेलवे स्टेशन पर चल रही पैसेंजर ट्रेन से गिरने पर 61 वर्षीय महिला जख्मी हुई है। घायल महिला को 108 व रेलवे कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत में सुधार आया है। जानकारी के मुताबिक तृप्ता देवी निवासी डंगोली अपने रिशतेदारों को छोडऩे के लिए रेलवे स्टेशन ऊना गई हुई थी।</p>
<p>रिशतेदारों को ट्रैन में बैठाने के बाद जैसे ही ट्रेन चली, तो तृप्ता देवी जल्दबाजी में नीचे उतरने लगी। इसी दौरान महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट पहुंची है। लहुलूहान हालत में महिला को 108 व रेलवे पुलिस कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>रेलवे चौकी प्रभारी सुष्मा रानी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार आया है।</p>
<p> </p>
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…
शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…
UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…
Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…
Hamirpur: प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…
Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…