62 साल के बुजुर्ग ने किया 16 साल की लड़की का रेप, गिरफ्तार

<p>दिल्ली के पहाड़गंज से पुलिस ने एक 62 साल के बुजुर्ग को 16 साल की लड़की से रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश को लड़की गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर मिली थी। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ पहाड़गंज स्थित एक होटल ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। फिर अगले दिन बुजुर्ग उसे चिड़ियाघर घुमाने ले गया और वहां उसे छोड़कर भाग खड़ा हुआ। लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की की 11 जनवरी की रात घर वालों से कहासुनी हुई थी। वह डांट सुनने के बाद नाराज होकर घर से निकली। यहां से वह गाजियाबाद प्लेटफार्म पर पहुंची। उसे अकेला रोता देखा बुजुर्ग की नजर उस पर पड़ी। वह उससे बातचीत करने लगा। आरोपी ने खुद को दिल्ली का बताया और वह उसने अपने साथ ट्रेन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन चलने को कहा। लड़की ने पहले इनकार किया, लेकिन बुजुर्ग के ठंड होने की बात कहने पर वह उसके साथ चली गई।</p>

<p>बुजुर्ग उसे पहाड़गंज लेकर चला गया। यहां वह उसे साथ होटल में रुक गया। फिर उसने लड़की से जबरन रेप किया। अगले दिन आरोपी उसे चिड़ियाघर घुमाने के बहाने ले गया। यहां कुछ देर बाद वह मौके से गायब हो गया। उसे खोजते हुए लड़की रोने लगी। उसे कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह आखिरकार पुलिस के पास पहुंची। जब पुलिस ने लड़की से बातचीत की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ। लड़की की शिकायत पर रेप, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।</p>

<p>लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस लड़की को उस होटल में लेकर गई जहां उसके साथ रेप हुआ था। यहां पुलिस ने छानबीन शुरू की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी बुजुर्ग की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस ने होटल रिकॉर्ड से उसकी जानकारी हासिल की और पहाड़गंज इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago