<p>बिलासपुर के पौंग डैम में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवकों की पहचान राहुल और दीपक ऊना निवासी के रुप में हुई है। दोनों युवक बीती शाम यहां घूमने के लिए आए थे। युवक पानी में नहाने लगे और नहाते-नहाते दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और डूब गए। हादसे की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। डीएसपी ज्ञान चंद की अगुवाई में एनडीआरफ की टीम मौके पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव ढूंढ निकाले।</p>
<p>बताया जा रहा है कि सात यवक घूमने के लिए आए। इन दो युवकों के अलावा बाकी सभी वापस चले गए थे। डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपर अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद भी मौके पर पंहुचे। युवकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपए फौरी राहत दी गई है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3497).jpeg” style=”height:913px; width:670px” /></p>
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…
Shrigul Maharaj temple ceremony: चूड़धार स्थित शिरगुल महाराज के पवित्र मंदिर में शुक्रवार को…
HRTC golden jubilee announcements: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने 50 वर्षों के सफर…
Kalibari Temple Durga prayers: देशभर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,…
EarthquakeTremors: हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 3:32 बजे भूकंप…
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…