<p>महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह 5.20 बजे की है।</p>
<p>जानकारी अनुसार सोमवार सुबह तेज रफ्तार बस औरंगाबाद से पुणे जा रही थी। जैस ही बस वादेगाव्हां इलाके में पहुंची तो उसी समय चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घायलों को शिरूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।</p>
<p>हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंज गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुणे-महामार्ग पर जाम लग गया।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…