Follow Us:

बिलासपुर: सड़क पर पलटी गाड़ी, 8 महिलाएं घायल

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर के स्वारघाट में कैंची मोड़ पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी गई। जिसमें सवार 8 महिलाएं घायल हो गई है, जिनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल के राम शहर से महिलाएं एक विवाह में शमिल होने के बाद वपिस लौट रही थी।

लोगों ने मिलकर सभी  महिलाओं को बाहर गाड़ी से निकाला। सभी घायल महिलाओं को पहले स्वारघाट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया जहां से उन्हें नालागढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।