नयनादेवी: मजारी के जंगलों में कच्ची शराब के 9 ड्रम बरामद

<p>नयनादेवी में पड़ते मजारी के जंगलों में पुलिस ने सोमवार सुबह छापामारी कर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची शराब के 9 ड्रम बरामद किए। इनमें 1800 लीटर कच्ची शराब पाई गई, जिसे पुलिस ने फेंक दिया। हालांकि, मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक नयनादेवी पुलिस को सूचना मिली थी कि नयनादेवी क्षेत्र के पंजाब से सटे चंगर क्षेत्र मजारी के जंगलों में अवैध शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने सोमवार सुबह ही मजारी के जंगलों में छापा मारा। लेकिन, इस बारे में अवैध शराब बनाने को शायद भनक लग गई थी, जिसके चलते वे मौके से पहले ही फरार हो चुके थे। इसलिए पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा, लेकिन कच्ची शराब के 9 ड्रम पाए गए, जिन्हें पुलिस ने नष्ट कर दिया।</p>

<p>डीसीपी नयनादेवी अनिल शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने ने मजारी के जंगलों में कच्ची लाहन को नष्ट किया था। लेकिन, कोई भी व्यक्ति पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था और आज भी कोई भी व्यक्ति उनके हत्थे नहीं चढ़ा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ उनकी मुहिम आगे भी जारी रहेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

40 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

1 hour ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

1 hour ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

23 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

23 hours ago