मंडी: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सूमो, 9 महिलाएं घायल

<p>मंडी में जोगिंद्रनगर-सरकाघाट रोड पर बसाही के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक टाटा सूमो HP 28- 9246 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सूमो में सवार 9 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से चार महिलाएं एक ही परिवार से हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से एक महिला को गंभीर हालत के चलते टांटा रेफर किया गया है।</p>

<p>हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को सूमो से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी महिलाएं सूमो में सवार होकर रिश्तेदार के घर गेहूं की फसल काटने जा रही थी। इसी दौरान बसाही के पास चालक ने सूमों से नियंत्रण खो दिया और सूमो खाई में जा गिरी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>हादसे में मीना पत्नी रणजीत, कौशल्या देवी पत्नी नानक चंद, सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल, रूमा देवी पत्नी कुलदीप चंद, सोमा देवी पत्नी जयराम, रूमा देवी पत्नी दुनी चंद, रीना देवी पत्नी कृष्ण चंद, गोदावरी पत्नी नत्था सिंह, सुंफली देवी पत्नी सुखराम व चालक रोशन लाल पुत्र अच्छरू राम निवासी सभी कौंसिल धर्मपुर घायल हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

2 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

2 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

7 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

7 hours ago