<p>राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़ मनाली में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया है। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि, बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए है। यह दुर्घटना बिलासपुर के पंजीपीरी के पास हुई है।</p>
<p>घायलों को स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया है। दुर्घटना लगभग सुबह 4:00 बजे हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल लोगों को बाहर निकाला और उन्हें आपातकालीन 108 के माध्यम से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों का उपचार बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। </p>
<p>मृतक महिला की पहचान प्रियंका रानी (37) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में कनव (7), कावेरी (3), विनाथ दीप (37), हरप्रित रानी, आकाश (37) शामिल है। कार दुर्घटना में घायल और मृतक महिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1189).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…