Follow Us:

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, कार सवार दंपति घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपमंडल अंब के तहत दियाड़ा में एक ऑल्टो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपति घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मशाला निवासी भरत भूषण अपनी पत्नी सपना देवी के साथ ऑल्टो में सवार होकर दियाड़ा के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार भरत भूषण और सपना देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।