Follow Us:

शिमलाः नाबालिग लड़के पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में दिन-प्रतिदिन रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला बालूगंज थाने में पॉस्को एक्ट के तहत संजीदा मामला दर्ज़ हुआ है। नाबालिग लड़की के परिजनों ने स्कूल में पढ़ने वाली अपनी बेटी के साथ स्कूल के ही नाबालिग छात्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

दोनों की ही उम्र 10 साल के आसपास बताई जा रही है। लिहाजा पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। मामला बेहद संजीदा है। फ़िलहाल पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है और आगे कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।