Follow Us:

ऊना: रहस्मयी तरीके से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

समाचार फर्स्ट |

जिला ऊना के गगरेट में वार्ड 2 में रविवार दोपहर को एक घर में रहस्यमयी तरीके से आग लग गई। जिससे कमरे में रखे बैड बॉक्स और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जिस समय यह घटना घटी उस समय घर के सदस्य धरातल मंजिल पर घरेलू काम निपटा रहे थे। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

इस अग्निकांड में करीब 60 हजार रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है। हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही गगरेट पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं, मकान मालिक जगदीश सिंह ने बताया कि रविवार को जब उनके घर की पहली मंजिल पर बने कमरों से धुआं निकलना शुरू हो गया। बेटे ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। पहले उन्होंने सोचा की शायद शार्ट सर्किट से आग लगी है लेकिन जब बिजली के कनैक्शन चैक किए तो सब ठीक पाए गए। घर की पहली मंजिल पर आग कैसे लगी यह बात पहेली बन गई है।