क्राइम/हादसा

कांगड़ा की पूर्व रणजी खिलाड़ी पर धोखाधड़ी के आरोप, गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा के रानीताल से संबंध रखने वाली पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दैनिक अख़बार के मुताबिक, आरोपित महिला खिलाड़ी के खिलाफ 27 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। आरोपित को देहरा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुजरात में एक युवा खिलाड़ी की शिकायत पर यह गिरफ्तारी हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे रणजी ट्राफी में भाग लेने का लालच देकर पैसे लिए गए, लेकिन रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला तो उसने इसकी शिकायत गुजरात के थाना में दर्ज करवाई थी।

इसके बाद पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है।

डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि रणजी की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को सूरत की गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया हरियाणा में भी संबंधित आरोपित खिलाड़ी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है और मामले में कार्रवाई चल रही है। अब यह एक और मामला उजागर हुआ है, जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

16 hours ago