हिमाचल

महिला ने CM के सामने दी आत्मदाह की धमकी, रोजगार छिन जाने से परेशान थी महिला

महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजधानी शिमला में एक महिला ने CM के कार्यक्रम में खूब हंगामा किया। महिला के हंगामा करने की वजह कोई और नहीं बल्कि रोजगार छिन जाना था। बताया जा रहा है कि महिला ढली में चाय की दुकान चलाती हैं, लेकिन निगम ने उनकी दुकान को तोड़ दिया जिसके चलते वे रोती बिलखती सीएम के पास रिज मैदान पर पहुंची। महिला मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखना चाहती थी लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया।

महिला का कहना है कि पिछले 40 सालों से अधिक समय से इस दुकान को चला रहे हैं। नगर निगम टीम ने इसे अवैध बताकर तोड़ दिया है। महिला ने मुख्यमंत्री के सामने आत्मदाह की धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला को रोकना चाहा, लेकिन वह सीएम के समक्ष अपनी बात रखने पर अड़ी रही। जयराम ठाकुर ने महिला को देख लिया और उससे बात की। मुख्‍यमंत्री ने महिला को न्‍याय व राहत देने की बात कही है।

महिला के बेटे प्रदीप ठाकुर ने कहा उन्हें नगर निगम की ओर से दुकान खाली करने का नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा मेरे ससुर की मौत हुई थी, वह अंतिम संस्कार में गए हुए थे। नोटिस उस दिन दिया गया जब दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Samachar First

Recent Posts

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

30 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

8 hours ago