Follow Us:

मणिकर्ण के बरशैणी में भारी लैंडस्लाइडिंग, सैंकड़ों वाहन फंसे

गौरव |

पर्यटन नगरी मणिकर्ण के पास मंगलवार को घटीगाड़ में भारी लैंडस्लाइडिंग हुई है। सड़क पर बड़ी बड़ी चट़टाने आने के चलते बरशैणी मार्ग अवरूद्ध हो गया है। स्लाइडिंग के बाद बरशैणी की तरफ सैंकड़ों देशी-विदेशी पर्यटक फंस गए हैं।

घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मार्ग बंद होने से काफी पर्यटक रास्ते में फंस गए हैं जिन्होंने घाटी से बाहर जाना था। गनीमत यह रही कि जिस वक्त भूस्खलन हुआ उस समय कोई भी वाहन सड़क मार्ग से नहीं गुजर रहा था।

उधर, लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया है। मार्ग बंद होने से बरशौणी, टाहुक, पुलगा, तोश, कालगा आदि स्थानों में पर्यटक फंस गए हैं और उधर जाने वाले पर्यटक मणिकर्ण की तरफ से बरशैणी से आगे नहीं जा पा रहे हैं।

मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिन बारिश हुए इस भूस्खलन से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो
गया है।