Follow Us:

बिलासपुरः गैस सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी भीषण आग

दीक्षा बैंस, ऊना |

बिलासपुर में सिलेंडर लीक होने से एक मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात को बिलासपुर के लखनपुर वार्ड नं 11 में एक मकान आगजनी की भेंट चढ़ गया। जिससे मकान के साथ-साथ पुरा सामान भी जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण रसोई गैस के सिलेंडर की लीकेज बताया जा रहा है। बता दें घर पर एक वृद्धा थी गैस सिलेंडर के फटने से लोगों ने अन्नान फानन में वृद्ध को घर से सुरक्षित बाहर निकल लिया। प्रशासन द्वारा वृध्दा को फौरी राहत प्रदान की गई है।