Follow Us:

शिमला: पब्बर नदी में मिला महिला और बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

पी. चंद |

शिमला के रोहड़ू में पब्बर नदी में एक महिला और बच्चे का शव मिला है। महिला की उम्र क़रीब 35 से 40 साल और लड़के की उम्र क़रीब 7/9 साल की बताई जा रही है। रोहड़ू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का नज़र आ रहा है जबकि पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। अभी तक उपरोक्त दोनों शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। मृतक महिला के मुंह से झाग निकला हुआ है।