Follow Us:

ऊना: जंगल में महिला से दुष्कर्म, बकरियां चराने गई थी महिला

डेस्क |

ऊना के अम्ब के तहत गांव में बकरियां चराने जंगल गई महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पेश में आई। महिला ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने जंगल में उससे जबरन संबंध बनाए। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपित रजत कुमार पीड़ित महिला के ही गांव का रहने वाला है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है।

उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने पुलिस थाना अम्ब में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह शनिवार दोपहर बाद जंगल में बकरियां चराने गई हुई थी। इसी दौरान उसके गांव का युवक आरोपित रजत कुमार भी वहां आ धमका और उसके साथ गलत हरकत की।

इस पर जब वह जोर से चिल्लाई तो पास ही पत्ते काट रहा उसका जेठ उसकी आवाज सुनकर मौके पर आया और उसे आरोपित के चंगुल से छुड़वाया। लेकिन तब तक आरोपित उसकी अस्मत लूट चुका था।