Follow Us:

कुल्लू पुलिस ने धरा चरस तस्कर, 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद

पी. चंद |

कुल्लू पुलिस आए दिन नशे के खिलाफ छेड़े अभियान पर बड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी के दौरान पिछले कल देर रात विशेष अन्वेषण शाखा के द्वारा बंजार इलाके में औचक नाकाबंदी की गयी। नाकाबंदी के दौरान बंजार क्षेत्र के गूशेनी नामक स्थान पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका गया जिसकी तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 522 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है। आरोपी की पहचान कुल्लू निवासी देवी राम के रूप में हुई है।