Follow Us:

कांगड़ा: कर्ज न चुका पाने पर फंदे से झूला रेलवे से रिटायर्ड व्यक्ति

मनोज धीमान |

कांगड़ा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला है। मृतक की शिनाख्त सुरेश कुमार निवासी योल के रूप में हुई है, जो कि रेलवे से रिटायर हुआ था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सुरेश ने कर्ज न चुका पाने के चलते आत्महत्या की बात लिखी है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने 4 लाख रुपए का कर्ज  लिया था और अब पैसा लेने वाले उसे लगातार पैसे वापस करने के लिए धमकियां दे रहे थे। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।