Follow Us:

कुल्लू: मकान की छत से गिरा व्यक्ति, मौत

समाचार फर्स्ट |

कुल्लू के पतलीकूहल के पास एक मकान को गिराते समय एक व्यक्ति उसकी जद में आ गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जतेहड़ बिहाल में फोरलेन निर्माण हो रहा है जिसके बीच एक मकान आ रहा था। इस मकान को जब गिराने का काम चल रहा था तभी मकान की छत से व्यक्ति का पैर फिसला और वो नीचे गिर गया।

हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की उत्तम चन्द 34 निवासी जटेहड़ बिहाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है।