Follow Us:

कांगड़ा: पेड़ से लटकी मिली लाश, गांव में सनसनी

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा जिला के अंतर्गत नूरपुर के पंजाहड़ा गांव में तब सनसनी फैल गई, जब गांव के बीचो-बीच एक पेड़ में व्यक्ति का शव लटकता मिला। शनिवार सुबह लोग जैसे ही उठे तो उन्होंने देखा की पेड़ में व्यक्ति की लाश लटक रही है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मोर्चा संभाला। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान केवल सिंह उम्र 46 वर्ष गांव पंजाहड़ा के रूप में हुई है। केवल के घर में उनकी पत्नी औऱ 2 बेटे एक बेटी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।