Follow Us:

हमीरपुरः पशुओं को चारा लेने के लिए पेड़ पर चढ़ा व्यक्ति अचानक गिरा नीचे, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। व्यक्ति जिला मुख्यालय के ब्राह्मणी गांव का रहने वाला था। व्यक्ति की पहचान निवासी टीडु राम 70 साल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वह पेड़ पर चढ़ा था कि इस दौरान अचानक वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया जहां डाक्टरों ने चैकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही केस दर्ज कर लिया। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवारजनों को सौंप दिया। हमीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं थे। असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।