Follow Us:

ऊना: विवाहिता ने निगला जहर, अस्पताल में भर्ती

नवनीत बत्ता |

ऊना के अंब के तहत अप्पर अंदौरा में एक विवाहिता के द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ममता (3०) निवासी अप्पर अंदौरा ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।

एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने कहा कि पीडि़ता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल महिला हालत खतरे से बाहर है। महिला ने ज़हर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।