पालमपुर में भीषण अग्निकांड की एक घटना पेश आई है। अग्निकांड की घटना में एक सलेटपोश मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार घटना घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर फटने के कारण पेश आई है। मकान लकडी का होने के कारण आग ने सारे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घर के अंदर मजदूर परिवार रहता था। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य काम पर गए हुए थे। आगजनी की इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।