Follow Us:

ऊनाः प्रवासी महिला ने एक दंपति पर लगाया वेश्यावृति का धंधा करने का आरोप

रविन्दर, ऊना |

महिला पुलिस थाना ऊना में एक महिला ने गगरेट गांव में रहने वाले एक दंपति पर उससे जबरन वेश्यावृति का धंधा करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी महिला का पति भी उसके साथ दुराचार करता है जिससे वह परेशान है। महिला असम राज्य की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार असम की रहने वाली एक प्रवासी महिला ने महिला पुलिस थाना में अपने साथ एक दंपति द्वारा किये जा रहे अत्याचार की दास्तां इस कदर सुनाई की सभी की आंखों में आंसू आ गए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह गगरेट के एक गांव में एक दंपति के यहां कामकाज के लिए आई हूं और पिछले दो महीने से वहीं पर रहती हूं। लेकिन जब से मैं यहां आई हूं, तब से महिला का पति मुझसे जबरन दुराचार करता आ रहा है। मुझसे दोनों ही वेश्यावृति का धंधा करवाते हैं। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज़ कर लिया और मामले की जांच कर रही है।