Follow Us:

कुल्लू: सैंज में व्यक्ति ने ब्लेड से काटा अपना ही गला

गौरव |

कुल्लू की सैंज घाटी में एक व्यक्ति ने ब्लेड से अपना गला काट डाला। गले में काफी गहरा जख्म आने से काफी खून बह गया, जिससे कुछ समय बाद व्यक्ति बेहोश हो गया। इस पर उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी हादसे के कारणों का पता लगाना शुरु कर दिया है। जानकारी के अनुसार व्लेड से अपना गला को काटने वाले की पहचान लाल चन्द निवासी खाइन सैंज के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के होश में आने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे और कारणों का भी पता लगाया जाएगा। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।