कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

मंडी जिला के करसोग उपतहसील पांगणा के करसाल गांव में एक दर्दनाक विदारक घटना पेश आई है। जहां एक  कलयुगी बेटे ने दराटी से अपनी मां को मौत के घाट उतारा है। जानकारी के अनुसार कोल्टी देवी पत्नी केशव राम अपने खेतों में काम करने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान खेतों में इसका 20 वर्षीय बेटा सोमराज भी आ गया। मां के हाथ से दराटी छीनी और उसी से अपनी मां पर प्रहार कर दिया। कोल्टी देवी के सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा वार से कोल्टी देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मां पर हमला करने के बाद खुद किया घरवालों को फोन

मां पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद ही घरवालों को फोन किया। इसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और कोल्टी देवी 55 वर्षीय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेने के साथ शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सोमराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।एसपी मंडी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

18 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

18 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

18 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

18 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 day ago